शब्दों का प्रभाव

शब्दों का प्रभाव

कभी आपने ध्यान दिया है…
कुछ लोग सिर्फ दो मीठे शब्द बोलकर दिल जीत लेते हैं,
और कुछ लोग सबकुछ होते हुए भी अपने शब्दों की वजह से दूर हो जाते हैं।

असल में, शब्द सिर्फ आवाज़ नहीं होते।
उनके अंदर एक ऊर्जा होती है, एक कंपन होता है,
जो सीधे इंसान के मन और वातावरण पर असर डालता है।

इंसान के जख्म कई बार समय भर देता है,
लेकिन कुछ बातें ऐसी होती हैं
जो सालों तक दिल में रह जाती हैं।

एक बार मैंने कहीं एक बहुत दिलचस्प कहानी सुनी थी।

जापान के एक वैज्ञानिक थे – Masaru Emoto।
उन्हें ये जानना था कि क्या शब्दों में सच में कोई शक्ति होती है या नहीं।

उन्होंने अपनी रिसर्च में पानी की कुछ बोतलें रखीं और लोगों को दो हिस्सों में बाँट दिया।

पहले समूह से कहा गया –
“
इन बोतलों से ऐसे बात करो जैसे ये तुम्हारी सबसे प्यारी चीज़ हों।”

फिर लोग उन बोतलों से प्यार से बात करने लगे।
कोई कहता –
“
तुम बहुत खूबसूरत हो…”
कोई बोलता –
“Thank You…”
कोई कहता –
“
तुम्हारे अंदर बहुत अच्छी ऊर्जा है…”

वहीं दूसरे समूह को कहा गया कि वो दूसरी बोतलों के सामने सिर्फ गुस्सा, नफरत और बुरे शब्द बोलें।

कुछ दिनों बाद जब उन पानी की बूंदों को माइक्रोस्कोप में देखा गया,
तो बताया गया कि जिन बोतलों ने अच्छे शब्द सुने थे,
उनके क्रिस्टल्स सुंदर और संतुलित थे।
और जिनके सामने नकारात्मक बातें कही गई थीं,
उनके आकार बिखरे हुए और असंतुलित दिखाई दिए।

जब मैंने ये कहानी सुनी,
तो एक बात समझ आई…

अगर सिर्फ शब्द पानी पर असर डाल सकते हैं,
तो इंसान तो खुद लगभग पानी से बना है।
फिर सोचिए, शब्द हमारे मन, शरीर और आत्मा पर कितना असर डालते होंगे।

शायद यही कारण है कि हमारे ऋषि–मुनियों ने
मंत्रों के उच्चारण को इतना महत्वपूर्ण माना।

क्योंकि मंत्र सिर्फ शब्द नहीं होते,
वो एक विशेष ऊर्जा और कंपन होते हैं।
जब हम बार–बार किसी मंत्र का उच्चारण करते हैं,
तो उसकी ध्वनि हमारे मन को शांत करती है,
नकारात्मक विचारों को कम करती है
और अंदर एक स्थिरता पैदा करती है।

कहा जाता है कि पूरा ब्रह्मांड कंपन और ऊर्जा से बना है,
और मंत्रों की ध्वनि उसी ऊर्जा को संतुलित करने का काम करती है।

इसीलिए मंदिरों की घंटियाँ,
“
ॐ” का उच्चारण,
या रोज बोले जाने वाले मंत्र
सिर्फ परंपरा नहीं हैं…
बल्कि मन और वातावरण को बांधकर रखने वाली सकारात्मक शक्ति हैं।

कई बार जब इंसान टूटने लगता है,
तो अच्छे शब्द और मंत्र ही उसे अंदर से संभाल लेते हैं।

इसलिए बोलते समय शब्द सोचकर बोलिए…
क्योंकि शब्दों में ताकत होती है।
ये किसी को अंदर से तोड़ भी सकते हैं
और उसी इंसान को फिर से खड़ा भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top